कांके: रांची के मेन रोड में देर रात तक निकलता रहा मुहर्रम का जुलूस, सिटी एसपी सहित कई पुलिसकर्मी दिखे मुस्तैद
Kanke, Ranchi | Jul 18, 2024 रांची के मेन रोड में देर रात तक निकलता रहा मुहर्रम का जुलूस। इस दौरान सिटी एसपी सहित कई पुलिसकर्मी मुस्तैदी से ड्यूटी निभाते नजर आए। सिटी एसपी ने मेन रोड के सभी इलाकों में घूम घूम कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान सिटी एसपी ने जुलूस में शामिल लोगों से भी मुलाकात की।