कांके: कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में सीएम ने विधि व्यवस्था सहित कई विषयों को लेकर पदाधिकारियों के साथ की बैठक
Kanke, Ranchi | Jul 17, 2024 कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में सीएम हेमंत सोरेन ने विधि व्यवस्था, नई कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन सहित कई विषयों को लेकर पढ़ाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राज्य में विधि- व्यवस्था बनाए रखना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पूरे राज्य में भय मुक्त वातावरण बना रहे।