कांके: डोरंडा स्थित झारखंड सीआईडी ने कम समय में अधिक पैसे कमाने का प्रलोभन देकर ठगी करने वाले साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Jul 17, 2024 झारखंड के कई लोगों से करोड़ों रूपये की ठगी करने वाले साइबर अपराधी को झारखंड सीआईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। झारखंड सीआईडी डीजी अनुराग गुप्ता के निर्देश पर साइबर सेल की टीम ने यह कार्रवाई की है। साइबर अपराधी की पहचान दिल्ली के विकासपुरी स्थित शंकर गार्डन निवासी अमित जायसवाल के रूप में हुई है।