मुरहू: रामनवमी महासमिति ने मुस्लिम भाइयों को शोभायात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया
Murhu, Khunti | Mar 28, 2025 पवित्र रमज़ान माह के अंतिम शुक्रवार को मुरहू की मस्जिद में नमाज अदा करने के बाद बाहर निकले मुस्लिम भाइयों को रामनवमी महासमिति की ओर से शोभायात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया। रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष के साथ संयोजक सुरेश प्रसाद, बबलू गुप्ता सहित समिति के अन्य पदाधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।