अनूपपुर: कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी एडीएम दिलीप पाण्डेय को दी गई भावभीनी विदाई
अनूपपुर। जिला कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ अपर कलेक्टर (एडीएम) आदरणीय दिलीप पाण्डेय जी के सेवाकाल पूर्ण होने पर भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके सरल व्यक्तित्व, ईमानदार कार्यशैली, कर्तव्यनिष्ठा तथा प्रशासनिक दक्षता की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।