बक्सर: बक्सर डीएम साहिला ने लंबित कार्यों पर नाराजगी जताई, जुलाई तक निष्पादन के सख्त निर्देश
Buxar, Buxar | Jul 29, 2026 जिला पदाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में प्रधान लिपिकों की बैठक बुधवार को हुई। बैठक में कार्यालयी पारदर्शिता, समयबद्धता और जवाबदेही पर विशेष जोर दिया गया। डीएम ने जिला स्तर से भेजे गए पत्रों के लिए अलग पंजी संधारित करने का निर्देश दिया। आपदा से संबंधित उपयोगिता प्रमाण पत्र कई अंचलों में लंबित पाए गए।