हज़ारीबाग: रेलवे क्षेत्र की जर्जर सड़कों के निर्माण के लिए विधायक प्रदीप प्रसाद ने की पहल
हजारीबाग:हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद ने पूर्वी मध्य रेलवे के उप मुख्य अभियंता हंसराज मीणा से मुलाकात कर रेलवे क्षेत्र की दो जर्जर सड़कों के शीघ्र नव-निर्माण की मांग की। उन्होंने हजारीबाग रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाली मुख्य सड़क एवं स्टेशन से कूद बस्ती जाने वाली सड़क की बदहाली से अवगत कराते हुए औपचारिक पत्र सौंपा।