हज़ारीबाग: मुख्यमंत्री पशुधन योजना से डेयरी किसान बने आत्मनिर्भर
मुख्यमंत्री पशुधन योजना और जिला प्रशासन के सहयोग से बड़कागांव के अरुण कुमार ने डेयरी व्यवसाय में सफलता हासिल की है।5 गायों से शुरू किया गया उनका डेयरी फार्म आज 18 गायों तक पहुंच गया है,जिससे प्रतिदिन करीब 185 लीटर दूध का उत्पादन हो रहा है।आधुनिक तकनीक,सोलर ऊर्जा और बायोगैस के उपयोग से लागत घटी और आमदनी बढ़ी।अरुण कुमार की सफलता अन्य किसानों के लिए प्रेरणा है