हज़ारीबाग: प्रमंडलीय आयुक्त व अवर सचिव की सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह
हजारीबाग:हजारीबाग में उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के प्रमंडलीय आयुक्त पवन कुमार एवं अवर सचिव राकेश कुमार के सेवानिवृत्ति अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। पवन कुमार ने कहा कि अनुभव कार्य करते-करते प्राप्त होता है और वहीं से पूर्णता का मार्ग प्रशस्त होता है। राकेश कुमार ने प्रशासनिक कार्यों को मूल उद्देश्य के अनुरूप करने पर जोर दिया।