सांगानेर: राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह राठौड़ ने लिया नाम वापस
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) के चुनाव में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने अपने गुट के साथ नामांकन वापस ले लिया। इससे पहले शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बेटे पवन दिलावर भी उपाध्यक्ष पद से नाम वापस ले चुके हैं। इस दौरान पराक्रम सिंह ने कहा- मैंने किसी दबाव में नाम वापस नहीं लिया है। पराक्रम RCA अध्यक्ष पद के दावेदार थे।