कोल: हरदुआगंज में छेड़छाड़ के मामले में समझौता कराने के नाम पर दरोगा ने ली रिश्वत, CCTV में कैद हुई घटना
Koil, Aligarh | Jun 14, 2024 हरदुआगंज में छेड़छाड़ के मामले में समझौता कराने के नाम पर दरोगा ने रिश्वत ली है। आरोप है कि क्षेत्र के दो पक्षों में विवाद हुआ था। आरोप है कि दारोगा द्वारा समझौता कराने के नाम पर ₹20000 मांगे गए थे जिसमें से पीड़ित द्वारा ₹3000 समझौता नामा के साथ लिफाफे में रखकर दरोगा को दे दिए। आरोप है कि अब बचे हुए 17000 रुपए देने के लिए दरोगा पीड़ित पर दबाव बना रहे हैं।