कोल: सिविल लाइन, SSP के साथ DM की अध्यक्षता में की गई आगामी त्यौहार ईद-उल- अज़हा के मद्देनजर पीस कमेटी की मीटिंग
Koil, Aligarh | Jun 13, 2024 डीएम विशाख जी व SSP संजीव सुमन के द्वारा कलेक्ट्रेट के सभागार में आगामी त्यौहार ईद- उल-अज़हा को मद्देनजर रखते हुए गरूवार को पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जनपद के संभ्रांत व्यक्तियों, ग्राम प्रधान, धर्म गुरुओं से आपसी भाईचारा शांति एवं सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की।