कोल: जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे 2 आरोपियों को पुलिस ने कस्बा अकराबाद से किया गिरफ्तार,भेजा जेल
Koil, Aligarh | Jun 13, 2024 थाना अकराबाद पुलिस टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी शैलेंद्र व मुकेश को कस्बा अकराबाद से गिरफ्तार किया। पुलिस ने थाना हाजा पर अग्रिम कार्रवाई करने के उपरांत दोनों अभियुक्तों को गुरुवार को जेल भेजने की कार्रवाई की है।