मोहनिया: एमपी कॉलेज मोहनिया में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने किया पुतला दहन
कैमूर जिले के महाराणा प्रताप कॉलेज मोहनिया में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों द्वारा पुतला दहन किया गया। ग्रामीणों ने कहा कि इस कॉलेज को पूरी तरह से राजनीतिकरण किया जा रहा है। अगर ऐसा हुआ तो हम लोगों का लगातार विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। कॉलेज प्रबंधन बच्चों का शोषण बंद करे यही हम लोगों का मुख्य मांग है।