नबीनगर: पांडेय करमा में BPSC में निधि पांडे की शानदार सफलता, पूर्व विधायक डब्लू सिंह ने घर पहुंचकर किया सम्मानित
नबीनगर प्रखंड के ग्राम पांडेय करमा की प्रतिभाशाली बेटी निधि पांडे ने 70वीं BPSC सिविल सेवा परीक्षा में 1116वीं रैंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे औरंगाबाद जिले का नाम गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि पर पूर्व विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह ने निधि पांडे के घर पहुंचकर उन्हें पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।