मेहदावल: झपटमारी का खुलासा: बेलहरकला पुलिस ने 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, लाकेट बरामद
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बेलहरकला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। झपटमारी के मामले में पुलिस ने शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। थाना बेलहरकला पुलिस ने दिनांक 03 अप्रैल 2026 को मु0अ0सं0 37/2026 धारा 304(2)/317(2) बीएनएस से स