थराली: राष्ट्रीय लोक अदालत के तहत न्यायिक मजिस्ट्रेट थराली में 12 और गैरसैंण में 4 मामलों का किया गया निस्तारण
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देश पर शनिवार को सुबह करीब 11बजे से आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट थराली मैं 12 मामलों और न्यायिक मजिस्ट्रेट गैरसैंण की बैंच में 04 मामलों का निस्तारण किया गया। जिसमे जनपद चमोली से कुल 71 मामलों का निस्तारण कर ₹ 1,41,73,586 अर्थ दंड वसूला गया।