थराली: ड्रग इंस्पेक्टर ने थराली, कुलसारी, देवाल की दवा दुकानों का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
ड्रग इंस्पेक्टर चमोली मनवेंदर राणा ने शुक्रवार को दोपहर 1 बजे थराली,देवाल,कुलसारी में दवा की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रतिबंधित दवाएं न रखने व बिना डाक्टर के किसी भी दवा की ब्रिकी नहीं करने की हिदायत दी। साथ ही कई मेडिकल स्टरों पर सफाई की उचित व्यवस्था नहीं थी वहीं कई स्टरों पर दवाई के रखरखाव की व्यवस्था भी गड़बड़ मिली और रजिस्टर चेक किया।