गुन्नौर: राजघाट गंगा घाट पर दशहरा पर्व को लेकर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, डीएम और एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
तहसील गुन्नौर क्षेत्र के राजघाट गंगा घाट पर दशहरा पर्व को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सोमवार सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालु गंगा घाट राजघाट पर पहुंचने शुरू हो गए और गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। सोमवार सुबह करीब 11 बजे डीएम अंकित खंडेलवाल और एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने जायजा लिया।