⏩मुख्यमंत्री कन्या विवाह , निकाह सम्मेलन में मानपुर में 78 एवं करकेली में 86 जोड़े एक दूसरे के हुए
⏩ मुख्यमंत्री कन्या विवाह , निकाह योजना के तहत मानपुर जनपद पंचायत तथा करकेली जनपद पंचायत मे कार्यक्रम संपन्न हुआ। मानपुर में आयोजित कार्यक्रम में 78 जोड़ो का विवाह संपन्न हुआ, वहीं करकेली जनपद पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में 86 जोड़ो ने एक दूसरे के साथ सात फेरे लेकर जीने मरने की कसमें खाई।
⏩ मानपुर जनपद पंचायत में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मानपुर सुश्री मीना सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार व्दारा प्रारंभ की गई मुख्यमंत्री कन्या विवाह, निकाह योजना मील का पत्थर साबित हुई। बेटियों का विवाह घर जैसे वातावरण में संपन्न हो रहा है। इसके साथ ही उन्हें 49 हजार रूपये का चेक खुशहाल गृहस्थ के लिए प्रदान किए जा रहे है। कार्यक्रम में नव विवाहित जोड़ों को चेक प्रदान करते हुए उनके खुशहाली की कामना की गई। इस अवसर पर जनपद पंचायत मानपुर अध्यक्ष ममता सिंह नगर परिशद मानपुर की अध्यक्ष भारती सोनी, पार्षद सीईओ मानपुर सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
⏩ करकेली में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक बांधवगढ शिवनारायण सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाह योजना प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी और अनूठी योजनाओं में से एक है। इस योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों का विवाह सम्मानपूर्वक और धूमधाम से कराया जा रहा है। योजना के अंतर्गत जहां एक ओर सामूहिक विवाह समारोह के माध्यम से बेटियों का नया जीवन शुरू होता है, वहीं दूसरी ओर प्रदेश सरकार द्वारा उन्हें गृहस्थ जीवन की शुरुआत के लिए आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाती है। इससे गरीब और जरूरतमंद परिवारों को काफी राहत मिल रही है और माता-पिता बेटी के विवाह की चिंता से मुक्त हो रहे हैं।
⏩ इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष करकेली प्रियंका मून सिंह, श्री आसुतोश अग्रवाल, मिथिलेश मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य बेला अर्जुन सिंह सैययाम सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। मानपुर तथा करकेली में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह , निकाह सम्मेलन में दूल्हों की बारात की आगवानी जिला प्रशासन व्दारा की गई तथा बारात में विधायक व्दय शामिल हुए।
@cmmadhyapradesh
@jansamparkmp
#उमरिया
#umaria
16 views | Umaria, Madhya Pradesh | Jun 29, 2026