मोहनलालगंज: गोसाईंगंज पुलिस ने महिलाओं और बच्चियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया
मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के तहत सोमवार को गोसाईंगंज पुलिस ने ग्राम सिटकीहा कला, अमेठी चौकी क्षेत्र में महिलाओं और बच्चियों को जागरूक किया। डीसीपी दक्षिणी मो. मुश्ताक के निर्देशन में आयोजित अभियान के दौरान महिला सुरक्षा, सशक्तीकरण, महिला हेल्प डेस्क, पिंक बूथ और पिंक स्कूटी की जानकारी दी गई।