बिजावर: खैरा चौकी के आगे नशे में बाइक चलाना पड़ा भारी, फिसलने से महिला गंभीर घायल; पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
बिजावर-जटाशंकर मार्ग पर खैरा चौकी के आगे एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे बाइक पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया गया है कि चालक शराब के नशे में था। सूचना मिलते ही खैरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिजावर पहुंचाकर उपचार शुरू कराया। पुलिस की तत्परता से घायल को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकी