बेतिया: खैरटीया गांव में सियार के हमले से ग्रामीण घायल, जीएमसीएच में भर्ती
पश्चिम चंपारण जिले के मनुआपुल क्षेत्र अंतर्गत खैरटीया गांव में सियार के हमले से एक ग्रामीण गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल की पहचान रामबालक (45 वर्ष), पिता स्वर्गीय चौकट प्रसाद, निवासी खैरटीया मनुआपुल के रूप में हुई है। बताया जाता है कि रामबालक गांव के समीप शौच करने आज 31 दिसंबर बुधवार करीब 6बजे जा रहे थे, तभी अचानक झाड़ियों से निकले सियार ने उन पर हमला कर