पीरटांड: पीरटांड़ थाना क्षेत्र के रातडीह गांव निवासी 25 वर्षीय युवक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
पीरटांड़ थाना क्षेत्र के रातडीह गांव निवासी 25 वर्षीय मंगरु सोरेन सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। शनिवार को 1 बजे घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। घायल मंगरु सोरेन अपने गांव रातडीह से चरकी स्थित रिश्तेदार के घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।