महोबा: महोबा में किसानों का प्रदर्शन, जय जवान जय किसान संगठन ने तहसील पर किया विरोध, अमेरिका डील रद्द करने की गूंजी मांग
Mahoba, Mahoba | Jun 5, 2026 महोबा में जय जवान जय किसान संगठन के पदाधिकारियों ने तहसील महोबा पर अमेरिका डील के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि डील से तिलहन-दलहन के रेट गिरेंगे, जैसे अभी हरा मटर का रेट है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लागत न मिलने से किसान आत्महत्या को मजबूर हैं। प्रधानमंत्री फसल बीमा का भुगतान समय पर नहीं मिला और खरीफ 2025 की राशि भी लंबित है।