कालपी: कदौरा थाना क्षेत्र के चंदरसी गांव में दबंगों ने दंपति पर किया जानलेवा हमला, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Kalpi, Jalaun | Jun 1, 2026 कदौरा थाना क्षेत्र के चंदरसी गांव में एक महिला और उसके पति के साथ कथित मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, पीड़िता रेखा देवी ने सोमवार दोपहर 1 बजे उच्च अधिकारियों को शिकायत देकर आरोपियों की गिरफ्तारी, मुकदमे में गंभीर धाराएं जोड़ने और परिवार की सुरक्षा की मांग की है, महिला का आरोप है कि 22 मई की रात कुछ लोग घर में घुस आए और मारपीट की थी।