जहानाबाद। पुलिस की लगातार छापेमारी और दबिश से दबाव में आए चार अभियुक्तों ने व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। सभी आरोपित विभिन्न मामलों में वांछित थे। पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी से बचने की संभावना समाप्त होने पर अभियुक्तों ने न्यायालय की शरण ली। मामले में न्यायालय के निर्देशानुसार आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रही।