रोहतक: मनरेगा खत्म, किसानों और मजदूरों ने रोजगार की मांग को लेकर जिला उपायुक्त को ज्ञापन दिया
Rohtak, Rohtak | Oct 13, 2026 अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन ने मनरेगा खत्म होने से गांवों में बढ़ती बेरोजगारी को लेकर जिला अतिरिक्त उपायुक्त रोहतक को रोजगार उपलब्ध करवाने का ज्ञापन सौंपा। यूनियन ने मोदी सरकार पर बीवी ग्राम जी के तहत रोजगार देने में ठोस कदम न उठाने का आरोप लगाया।