कानपुर: जूही व अन्य क्षेत्रों में गन्दे पानी की सप्लाई को लेकर पार्षद ने जलकल अधिशाषी अभियंता की खाली कुर्सी की उतारी आरती
कानपुर नगर निगम में महिला पार्षद का अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला जलकल कार्यालय पार्षद ने अधिकारियों की खाली कुर्सी की आरती उतार कर और देसी घी और गुड़ का भोग लगाकर प्रदर्शन किया और 101 रुपये दक्षिणा भी चढ़ाई। वार्ड 14 की पार्षद बोली कि ऐरिया मे गन्दे पानी की सप्लाई हो रही है मगर कोई सुनवाई नही है कई क्षेत्रो मे महीनो से गन्दा पानी आ रहा है।