कानपुर: पनकी में युवक को कार से उतारकर कार ले जाने का आरोप,पुलिस जांच में जुटी
पनकी थाना क्षेत्र में युवक और भागवताचार्य को कार से उतार कर उनकी कार ले जाने का आरोप कुछ लोगों पर लगा है। पीड़ित की मां ने आरोप लगाया कि कार में नगदी और जेवर भी था जो दबंग लोग अपने साथ ले गए। एसीपी पनकी ने जानकारी दी कि मामला रुपयों के लेनदेन का है।लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।