कानपुर: दक्षिण जोन के दो थाना क्षेत्र से कोचिंग के लिए निकली छात्राएं हुईं लापता, डीसीपी दक्षिण रविंद्र कुमार ने दी अहम जानकारी
डीसीपी दक्षिण रविंद्र कुमार ने जानकारी दी कि थाना हनुमंत विहार और थाना- सेन पश्चिम पारा क्षेत्र से दो छात्राएं कोचिंग करने गई हुई थी परन्तु घर वापस नहीं आई है।इस तथ्य की जानकारी होते ही तत्काल उनके परिजनों से तहरीर प्राप्त करके दोनों थानों पर अलग-2 मुकदमें पंजीकृत कर लिए गए है। दोनों थानों से कुल 04 टीमें लगाई गई है,जल्द ही दोनों को सकुशल बरामद किया जायेगा।