कानपुर: नानकारी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच शुरू
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के नानकारी निवासी 30 वर्षीय अनीता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस अब जांच में जुटी है। उपनिरीक्षक सत्येंद्र रावत ने जानकारी दी की घरेलू कलह के चलते फांसी लगाने की बात सामने आई है।महिला ने प्रेम विवाह किया था। सभी तथ्यों की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।