बाढ़: बाढ़ के शाह सलेमपुर गाँव में एक युवक पर गीदड़ का हमला, युवक गंभीर जख्मी
Barh, Patna | Jul 12, 2026 बाढ़ थाना क्षेत्र के शाह सलेमपुर गांव में रविवार को एक युवक पर गीदड़ ने हमला कर दिया। पीड़ित की फुआ गीता देवी ने लगभग 11 बजे बताया कि युवक शौच के लिए रेलवे लाइन के पास गया था। लौटने के दौरान झाड़ियों में छिपे गीदड़ ने उसके चेहरे पर काट लिया, जिससे वह घायल हो गया। परिजनों ने उसे तुरंत बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया।