शासकीय महाविद्यालय कैलारस में रासेयो द्वारा ‘नशे से दूरी है ज़रूरी’ 2.0 अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति के अंतर्गत ’नशे से दूरी है ज़रूरी’ 2.0 अभियान 2026 के तहत रास्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा शासकीय महाविद्यालय कैलारस में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य महाविद्यालय के छात्र छात्राओं और युवा वर्ग को नशे के गंभीर दुष्परिणामों से सचेत करना है।
महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के संयोजक श्री दर्शन गिरी गोस्वामी द्वारा महाविद्यालय के सभी अध्ययनरत छात्र-छात्राओं एवं स्वयसेवीयों को नशे से दूरी कैसे रखना है और नशे से समाज को कैसे बचाना है, इस संबध में विस्तार से बताया गया। इसी क्रम में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. रूपेंद्र वर्मा द्वारा समस्त छात्र छात्राओं को नशे जैसी समाजिक बुरे से कैसे बचा जाये, उसके उपाय बताये गए। सहायक प्राध्यापक श्री महाराज सिंह द्वारा सभी छात्रों को नशे के भयंकर दुष्परिणाम किस प्रकार एक परिवार को आर्थिक क्षति पहुचाते हैं, उससे किस प्रकार बचाओ किया जाये और राष्ट्र के निर्माण में नशे जैसी सामाजिक बुराई को कैसे दूर किया जाये, इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं प्रभारी प्राचार्य डॉ. शिवचरण ने कहा कि नशा केवल किसी व्यक्ति के मानसिक कैरियर और समाज को गर्त में ढकेल देता हैं, इसके पश्चात राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्री दर्शन गिरी गोस्वामी ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि नशा केवल व्यक्ति के शरीर को ही नष्ट नही करता, बल्कि खुशियों और समाज में उसके मान सम्मान को भी नष्ट कर देता है। कार्यक्रम के अंत में आभार डॉ. रामेन्द्र सिंह परमार द्वारा किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य, सहायक प्राध्यापकों, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी की उपस्थिति में सभी छात्र छात्राओं को नशा से आजीवन दूर रहने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय से डॉ. प्रशांत चतुर्वेदी, डॉ. प्रियंका साहू, सुश्री मानसी तोमर, श्री हरिओम धाकड़, श्री अवधेश सिंह सिकरवार, श्रीमती राधा कुमारी, श्री नितिन गौर, श्री रविन्द्र, श्रीमती ललिता, श्री ब्रख्भान, श्री केके पालीवाल, श्री संतोष, श्री यशवंत, श्री हरेन्द्र आदि स्टाफ उपस्थित रहा।
#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh
Morena, Madhya Pradesh | Jul 27, 2026