बिछिया: बिछिया समेत जिले में डायरिया रोकने की तैयारी तेज, मोहगाँव में 38 पंचायतों को मिला जल जांच प्रशिक्षण
डायरिया रोको अभियान के तहत मंडला जिले में सुरक्षित पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम पहल की गई। शनिवार 4 जुलाई को दोपहर 12:30 बजे विकासखंड मोहगाँव में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा 38 ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायकों को जल गुणवत्ता परीक्षण एवं उपचार का प्रशिक्षण दिया गया। बिछिया क्षेत्र में भी यह अभियान को मजबूती मिलेगी l