महागामा: राजमहल परियोजना: भू विस्थापित महिलाओं ने मांगों के लिए किया चक्का जाम, प्रबंधन के आश्वासन पर खुला रास्ता
Mahagama, Godda | Apr 16, 2026 ललमटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा भोडाय, प्रधान टोला, काशी टोला और चरण टोला की भूविस्थापित महिलाओं ने अपनी 9 सूत्री मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।भूविस्थापित महिला सशक्तिकरण समूह के बैनर तले महिलाओं ने राजमहल परियोजना के हॉल रोड को तकरीबन दो घंटे तक पूरी तरह जाम रखा जिससे वाहनों का आवाजाही पूरी तरह ठप रही। आश्वासन के बाद महिलाओं ने जाम हटाया।