टिकारी: टेपा पुलिस ने वृद्ध के साथ मारपीट व हत्या के प्रयास में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
Tikari, Gaya | Aug 4, 2026 टिकारी के पंचानपुर थाना क्षेत्र स्थित टेपा गांव से पुलिस ने हत्या के प्रयास में नामजद एक आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजीव साव के रूप में हुई है। जिसके खिलाफ गांव के ही युवक ने अपने पिता के साथ मारपीट व हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। SHO ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तारी उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।