सरोजनी नगर: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने दिया बयान, कहा- सपा की सोच हमेशा संविधान और नियमों के खिलाफ है
आज मंगलवार की दोपहर 12:00 लगभग उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "समाजवादी पार्टी की सोच हमेशा संविधान और नियमों के खिलाफ रही है। वे लगातार चुनाव आयोग पर टिप्पणी करते हैं और उसकी कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हैं। पूरा देश और दुनिया जानती है कि किसी भी मतदाता को मतदान से पहले अपनी पहचान दिखाना अनिवार्य है।