पलवल जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में एक पिता के द्वारा अपनी नाबालिग बेटी से रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने कैंप थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है की जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।