उचकागांव: शराबबंदी के बाद बदली गोपालगंज के मीरगंज स्टेशन रोड की तस्वीर, जहां कभी बिकती थी शराब अब सजती हैं फल और मिठाई की दुकानें
बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने के बाद कई इलाकों की सामाजिक और आर्थिक तस्वीर बदलती नजर आ रही है. इसका एक प्रमुख उदाहरण गोपालगंज जिले के हथुआ अनुमंडल अंतर्गत मीरगंज शहर का स्टेशन रोड है. कभी शराब की दुकानों और पियक्कड़ों के जमावड़े के लिए बदनाम रहने वाला यह इलाका आज फल, मिठाई और चाय-नाश्ते की दुकानों से गुलजार है. स्थानीय लोग इसे शराबबंदी के बाद आए ।