बरहरुवा: रामनवमी और ईद का त्यौहार शांतिपूर्ण रूप से मनाने के लिए बरहरवा थाना में हुई शांति समिति की बैठक
महा रामनवमी और ईद का त्यौहार शांतिपूर्ण रूप से मनाने को लेकर बुधवार को बरहरवा थाना परिसर में बुधवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नितिन खंडेलवाल, बरहरवा अंचल अधिकारी अनोज कुमार, बीडीओ सनी कुमार दास, कार्यपालक पदाधिकारी दीपक कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।