दरभंगा: दरभंगा में नवविवाहित महिलाओं द्वारा मधुश्रावणी पर्व मनाया जा रहा है, महिलाएं 15 दिनों तक बिना नमक का भोजन करती हैं
मधुश्रावणी दरभंगा सहित मिथिला क्षेत्र में नवविवाहित मैथिल ब्राह्मण महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला एक हिंदू त्योहार है। यह मैथिल ब्राह्मण महिलाओं में लोकप्रिय आस्था और पतियों की दीर्घायु तथा सुखी वैवाहिक जीवन के लिए प्रसिद्ध है। ऐसा कुछ देखने को मिला दरभंगा के श्यामा मंदिर में रविवार की शाम 5.30 बजे जहां महिलाएं फूल लोढ़ती हुई और पारंपरिक गीत गाती नजर आई।