दरभंगा: बिहार सरकार के मंत्री ने दरभंगा सदर विधानसभा में पाँच सड़क व नाला निर्माण का किया शुभारंभ
सदर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग पंचायतों में बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने 8 करोड़ 57 लाख की लागत से बनने वाली पाँच सड़कों और नालों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि ये सभी कार्य ग्रामीण कार्य विभाग के ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण एवं प्रबंधन कार्यक्रम के अंतर्गत कराए जा रहे हैं। ये जानकारी रविवार की शाम 4 बजे दी गई।