गिरियक: गिरियक की अंकिता सुमन ने जेईई एडवांस्ड में लहराया परचम
नालंदा जिले के गिरियक प्रखंड के दशरथपुर गांव की छात्रा अंकिता सुमन ने जेईई (एडवांस्ड) 2026 में ऑल इंडिया रैंक 8859 हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। परिणाम घोषित होते ही परिवार और गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। अंकिता ने अपनी स्कूली शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय, राजगीर से पूरी की थी। उन्होंने मैट्रिक में 92 प्रतिशत और इंटरमीडिएट में 89 प्रतिशत अंक प्राप्त किए