नवाबगंज: जहांगीराबाद थाना क्षेत्र से पुलिस टीम ने पाक्सो एक्ट से संबंधित 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
थाना जहांगीराबाद पुलिस ने रविवार करीब 6 बजे जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम द्वारा आज पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त रामानन्द कुमार उर्फ रंजीत प्रताप पुत्र स्व0 रामलखन निवासी ग्राम कटरा मजरे भयारा व पाक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं से सम्बन्धित अभियुक्त सुरजीत उर्फ बरसाती पुत्र सुरेशचन्द्र चौहान निवासी ग्राम इनायतपुर को गिरफ्तार किया गया है।