रविवार रात 12 बजे से राजस्थान में ट्रांसपोर्टर्स अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। राजस्थान ट्रक ट्रांसपोर्ट संघर्ष समिति के आह्वान पर करीब 10 हजार ट्रकों का संचालन प्रभावित हुआ है, जिससे सीमेंट, स्टील, किराना, कृषि उपज और अन्य आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।
ट्रांसपोर्टर्स की प्रमुख मांगों में Vehicle Location Tracking Device (VLTD) की सीमित उपलब्धता और अधिक लागत, परमिट जारी करने व रिन्यूअल में तकनीकी समस्याएं तथा ई-डिटेक्शन सिस्टम के जरिए जारी होने वाले गलत और भारी-भरकम ई-चालानों का मुद्दा शामिल है। आंदोलन को कई प्रमुख ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक्स संगठनों का भी समर्थन मिला है। ट्रांसपोर्ट संगठनों का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लेती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
:
Rajasthan Transport Strike, Rajasthan Truck Strike 2026, Rajasthan Truck Transport Sangharsh Samiti, VLTD Rajasthan, Vehicle Location Tracking Device, E Detection Challan, Rajasthan Logistics, Truck Union Rajasthan, Goods Transport News, Jaipur Transport News, Rajasthan Breaking News, Supply Chain Rajasthan
Jaipur, Jaipur | Jul 14, 2026