पथरिया: विरागोदय तीर्थ में बड़ी चोरी, बदमाशों ने गुल्लकों से ₹1.25 लाख लूटे, वारदात CCTV में कैद
Patharia, Damoh | May 22, 2026 पथरिया स्थित विरागोदय तीर्थ धर्म धाम में बीती रात अज्ञात बदमाश तीन दान पेटियों के ताले तोड़कर करीब 1.25 लाख रुपए की दानराशि चोरी कर ले गए। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मंदिर के सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध युवक नजर आए हैं। फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर तलाश में जुटी है।