बाह: बाह में चंबल में अवैध खनन पर बड़ा प्रहार, विशेष न्यायालय बनाने की तैयारी तेज
राष्ट्रीय चंबल अभ्यारण क्षेत्र में लगातार बढ़ रही अवैध खनन गतिविधियों पर अब सख्त कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। सुप्रीम कोर्ट में दाखिल सेंट्रल इम्पावर्ड कमेटी (CEC) की रिपोर्ट में चंबल क्षेत्र में खनन को संगठित पर्यावरणीय अपराध बताया गया है। रिपोर्ट के आधार पर यूपी के बाह सहित मध्य प्रदेश और राजस्थान में अवैध खनन मामलों की त्वरित सुनवाई के लिए विशेष न्या