श्योपुर: गांधी चौक पर नशे से दूरी पखवाड़े में एसपी जैन ने कहा, नशा अपराध की जननी, इससे दूर रहें
शहर के गांधी चौक पर शनिवार को दोपहर 01 बजे नशे से दूरी है जरूरी पखवाड़ा के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पहुंचे एसपी वीरेन्द्र जैन ने कहा कि, नशा अपराध की जननी है, अपराध मुक्त समाज निर्माण के लिए नशे का समूल नाश होना चाहिए और यह जब तक आप लोग इस काम में सहभागिता नहीं करेंगे तब तक पूरा नहीं होगा।