श्योपुर: नवांकुर सखी करेंगी पौधों की सुरक्षा, भूषण आदर्श ग्राम कलारना में हरियाली महोत्सव संपन्न
श्योपुर। जिला मुख्यालय से सटे ग्राम कलारना में शुक्रवार को दोपहर 2 बजे जन अभियान परिषद द्वारा नवांकुर सखी हरियाली यात्रा के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें नवांकुर सखी महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष शशांक भूषणए विशिष्ट अतिथि परियोजना अधिकारी राजेश शर्मा उपस्थित रही।